Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा

23 Dec 2025

हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को राजधानी दिल्ली में माहौल गरमा गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता बांग्लादेश उच्चायोग के सामने सड़कों पर उतर आए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बांग्लादेश में 18 दिसंबर को हुई उस घटना को लेकर था, जिसमें उग्र भीड़ द्वारा दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उसके शव को चौराहे पर लटकाया गया, लाठियों से पीटा गया और बाद में आग के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल सहित कई देशों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
दिल्ली में प्रदर्शन की शुरुआत दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस मेट्रो स्टेशन के पास से हुई। यहां से सैकड़ों प्रदर्शनकारी बांग्लादेश उच्चायोग ओर बढ़ने लगे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई जगह बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
पोस्टर बैनर लेकर आए थे लाेग
हाथों में बैनर-पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “दीपू चंद्र दास को न्याय दो” और “मानवाधिकारों की रक्षा करो” जैसे नारे लगा रहे थे। कई प्रदर्शनकारियों की आंखों में आंसू थे। एक भावुक प्रदर्शनकारी ने कहा, “मैं भी दीपू हूं और आप भी दीपू हैं। आज अगर हम चुप रहे तो कल किसी और दीपू की जान जाएगी।” वहीं इस प्रर्दशन में छह साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक'शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाएं भी खुलकर सामने आईं। एक शख्स ने रोते हुए कहा, “यह राम और कृष्ण का देश है। हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन बांग्लादेश में हमारी बहन-बेटियों की इज्जत और सुरक्षा खतरे में है। वहां हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।”
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और उनका पुतला फूंका। उनका आरोप था कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है और ऐसी घटनाओं पर आंखें मूंदे बैठी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारियों को हाई कमिशन तक पहुंचने से रोकने के लिए छह लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और किसी बड़ी अप्रिय घटना से बचाव किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ-साथ आम नागरिक भी इन घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं और केंद्र सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में हुआ यह प्रदर्शन न सिर्फ एक हत्या के खिलाफ आक्रोश का प्रतीक था, बल्कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता का भी संकेत था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हत्या के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News